आंख में इंफेक्शन के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:09

आंखों का इंफेक्शन क्या होता है?

आंखों में इंफेक्शन होने से आँख में सूजन होना, आँख लाल होने, सूजन जैसी समस्याएं होती है। संक्रमण आँख के किसी विशेष भाग में भी होता है इनमें मुख्य रूप से आँख की बाहरी पारदर्शी सतह (Cornea) और बाहरी आँख व पलकों के नीचे की नम झिल्ली (Conjunctiva) आदि में होता है।
आंख में इंफेक्शन होने के लक्षण

आंख में इंफेक्शन होने पर लाल या सूजन होने के अलावा और भी लक्षण होते हैं-

आँखों में लाल होने एवं सूजन के साथ दर्द होना।
पलकों को छूने पर दर्द महसूस होना।
आँख से पीले या हरे रंग का या रंगहीन पदार्थ आना।
आँखों की पलकों के पास पपड़ी जमना खासकर सुबह के समय।
आँखों से कीचड़ आना।
दृष्टि का धुंधला होना।
आँखों से लगातार पानी बहना।
जलन होना।

-प्रकाश के प्रति असहनशीलता या तेज रोशनी में आँखों में दर्द होना।

-पलकों के पीछे या पलकों के बालों में गांठ बनना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info